भीलवाड़ा के जहाजपुर में शुक्रवार को आलू- प्याज के ठेले से एक कार टकरा गई. जिसके बाद लोगों ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिससे सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है
भीलवाड़ा के जहाजपुर में शुक्रवार को आलू – प्याज के ठेले से एक कार टकरा गई. जिसके बाद लोगों ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिससे सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. युवक की हत्या की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर पहुंच गए और हंगामा कर दिया. बवाल को देखते हुए बाजार को भी बंद करा दिया गया है.
बताया जाता है कि युवकों की कार अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थल के पास एक आलू – प्याज के ठेले से टकरा गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक युवक को पीट-पीट कर मार डाला. युवक की हत्या की खबर सुनते ही जहाजपुर के राजकीय चिकित्सालय परिसर में आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना लगते ही जहाजपुर विधायक गोपी चंद मीणा भी पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.




















