Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फिर हो गया ‘पेपर कांड’… राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस में भारी गड़बड़ी, छात्रों का फूटा गुस्सा, कर दी ये मांग!

जयपुर. राजस्थान विश्वविद्यालय की लॉ एंट्रेंस परीक्षा एक बार फिर विवादों में आ गई है. इस बार परीक्षा के प्रश्न पत्र को लेकर छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है. परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्थियों ने पेपर में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इससे परीक्षा में उनका प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

छात्रों ने आरोप लगाया है कि प्रश्नपत्र में कई सवाल गलत छपे थे. कुछ सवालों के विकल्प भी त्रुटिपूर्ण थे, जिससे उन्हें भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ा. कुछ इसके चक्कर में काफी परेशान भी हुए परीक्षा केंद्रों पर यह गड़बड़ी छात्रों के लिए तनाव का कारण बन गई. अब छात्र इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
प्रश्नपत्र की गड़बड़ी से छात्रों में उबाल
छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यह परीक्षा हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ी थी, ऐसे में ऐसी भूल माफ करने लायक नहीं है. उन्होंने मांग की है कि दोषियों की जवाबदेही तय की जाए. साथ ही भविष्य में इस तरह की चूक रोकने के लिए सख्त व्यवस्था की जाए.
प्रवेश परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवाल
एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे. पेपर की गड़बड़ी से न केवल परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं, बल्कि छात्रों के भविष्य को लेकर भी चिंता गहराई है. कई छात्र चेतावनी दे चुके हैं कि अगर समय रहते समाधान नहीं मिला तो वे आंदोलन भी कर सकते हैं. अब सबकी निगाहें विश्वविद्यालय की ओर से उठाए जाने वाले कदम पर टिकी हैं.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें