Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुब्बारे फोड़ने से शुरू किया सफर, अब ओलंपिक का सपना! जानिए जयपुर की स्टार शूटर मानिनी कौशिक की कहानी

जयपुर के शूटर्स खिलाड़ी दुनियाभर में अपनी निशानेबाजी से खास पहचान बना रहे हैं. यहां की लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. इसमें एक नाम मानिनी कौशिक का भी है. मानिनी कौशिक 16 से 30 अगस्त में कजाखस्तान में होने वाली 16वीं एशियन चैम्पियनशिप में देश की नंबर-1 शूटर की हैसियत से हिस्सा लेंगी.

मानिनी कौशिक ने नेशनल चैम्पियनशिप के साथ-साथ दूसरे और तीसरे सेलेक्शन ट्रॉयल में भी शानदार प्रदर्शन किया था. उनके सामने सेलेक्शन ट्रायल में ओलिंपियन और वर्ल्ड चैम्पियंस से भारत की टॉप शूटर्स थीं. दूसरे और तीसरे सेलेक्शन ट्रायल में मानिनी कौशिक ने नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़े, जिसमें से एक नेशनल चैम्पियनशिप में और दूसरा केएसएस नेशनल चैम्पियनशिप का रिकॉर्ड उन्होंने ब्रेक किया.

Advertisement Box

मानिनी कौशिक ने पेरू में हुए ISSF वर्ल्ड कप में शूटिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल पोजिशन में 589 स्कोर किया और इस इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया था. इस टूर्नामेंट में मानिनी कौशिक भारतीय टीम की कंटिनजैंट में, चाहे मेल कैटेगरी हो या फीमेल उनमें सबसे आगे रहीं.

मानिनी कौशिक की शूटिंग की शुरुआत की भी रोचक कहानी हैं. मानिनी घर की गैलेरी में खिलौना गन से गुब्बारों पर निशाना साधती थी. यहीं से उन्हें शूटिंग का चस्का लगा. मानिनी अभी दिल्ली शूटिंग रेंज में ओलंपिक की तैयारी कर रही है. इस महीने वह जर्मनी कोचिंग के लिए भी जाएंगी.

मानिनी कौशिक के पिता अनिल कौशिक न्यायिक अधिकारी हैं. शूटिंग के साथ मानिनी कौशिक पढ़ाई भी कर रही हैं.  वह सिक्किम गन्नियल यूनिवर्सिटी दिल्ली में एलएलबी पढ़ रही हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा जयपुर से ही हुई हैं. पढ़ाई के साथ ही मानिनी कौशिक हर दिन कंधे पर 4 किलो वजनी राइफल लेकर 6 से 7 घंटे अभ्यास करती है. आपको बता दें मानिनी कौशिक को भरतनाट्यम और तीरंदाजी पसंद है.

मानिनी शूटिंग में कई मेडल्स जीत चुकी हैं. 2022 एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया था. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. 52वीं ISSF वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल जूनियर टीम इवेंट में उन्होंने गोल्ड जीता था.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें