पति और पत्नी का रिश्ता वफादारी पर टिका होता है. अगर दोनों में से कोई एक भी दगाबाजी करता है तो रिश्ता टूट जाता है. कई बार रिश्ते अवैध संबंधों की वजह से ही खराब हो जाते हैं. अब तो इन अवैध संबंधों की वजह से हत्या भी की जाने लगी है. हालांकि, कई बार पारिवारिक कलह से टूटकर शख्स खुद ही अपनी जान दे देता है. ऐसा ही एक मामला 12 जून को जयपुर से सामने आया था.
सांगानेर सदर थाना में रहने वाले महेंद्र की लाश 12 जून को उसके घर से मिली थी. शव फांसी के फंदे से लटका मिला था. महेंद्र के बेटों ने उसकी लाश देखने के बाद चीख-पुकार मचाई थी. अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी. आत्महत्या की वजह उसकी पत्नी के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं.
सास ने दर्ज करवाई शिकायत
इस मामले में अब नया ट्विस्ट आया है. मृतक की मां ने अपनी बहु पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है. महेंद्र की मां भगवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहु के अवैध संबंधों की वजह से उसके बेटे ने आत्महत्या कर बताया कि ,महेंद्र मजदूरी कर घर चलाता था. लेकिन उसकी बीवी हर कुछ दिनों में एक नया प्रेमी बना लेती थी. इसी वजह से महेंद्र काफी परेशान रहता था.
समझाने पर करती थी पिटाई
महेंद्र की मां ने आगे बताया कि कई बार उसके बेटे ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की थी. लेकिन उसकी पत्नी समझने की जगह झगड़ा करने लगती थी. उसने कई बार महेंद्र की पिटाई भी की थी. इससे महेंद्र अंदर से टूट गया था. बूढ़ी मां ने अब पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.




















