Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बागेश्वर धाम हादसा: पीड़ित परिवार को देंगे एक दिन का चढ़ावा, बाबा ने नहीं सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित गढ़ा गांव के बागेश्वार धाम में 3 जुलाई को टेंट गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया था. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी. इस हादसे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुख व्यक्त किया है साथ ही यह घोषणा भी की है कि 3 जुलाई को बागेश्वर धाम में जो भी चढ़ोत्तरी आई है वह मृतक के परिवार को दी जाएगी. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज यानी 4 जुलाई को जन्मदिन है जिसके दौरान एक दिन पहले से ही भक्तों की भारी भीड़ गढ़ा में इकट्ठा हो गई थी.

बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 3 जुलाई को टेंट गिरने से जो दुखद घटना हुई है उससे व्यथित हैं. उन्होंने कहा है कि, ‘आज के जन्मदिन पर बहुत ज्यादा उल्लास तो नहीं है. गुरुवार को जो प्राकृतिक घटना हुई, उन्होंने कहा कि और तो कुछ वह मृतक के परिवार को नहीं दे सकते इसलिए उन्होंने यह विचार किया है कि 3 जुलाई को धाम में जो भी चढ़ोत्तरी हुई है, उसे मृतक के परिवार को धान किया जाएगा. ताकि उनका जीवन चल सके.’

Advertisement Box

कैसे हुआ था हादसा

बागेश्वर धाम में गुरुवार (3 जुलाई) को कई भक्तगण इकट्ठा हुए थे. इसी दौररान अचानक आंधी और तेज बारिश शुरू हो गई. तेज बारिश के दौरान मंदिर के पास लगे टेंट के नीचे भक्त खड़े हो गए. जहां पर भक्त खड़े थे उस टेंट में ऊपर पानी जमा होने लगा. देखते ही देखते पानी ज्यादा जमा हो गया और टेंट टूट कर नीचे गिर पड़ा. नीचे गिरने के दौरान टेंट के नीचे करीब 20-25 लोग दब गए थे. इन्ही में अयोध्या निवासी श्यामा लाल कौशल भी थे.

टेंट के गिरने के दौरान उन्हें लोहे के एंगल से गंभीर चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल भी पहुंचाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. श्यामलाल अयोध्या से अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे थे. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

नहीं मनाया जन्मदिन

बाबा बागेश्वर ने हादसे के बाद कहा था कि यह हादसा इतना भी बड़ा नहीं था जितना मीडिया पर बताया जा रहा है. हालांकि उन्होंने एक श्रद्धालु की मौत पर शोक व्यक्त किया और धाम पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए थे. उन्होंने इस बार जन्मदिन भी नहीं मनाने की बात कही थी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें