Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जादू-टोना का आरोप लगा बेटे ने की पिता की हत्या, मां के सामने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के म्योरपुर में बृहस्पतिवार की शाम झाड़-फूंक करने के संदेह में एक व्यक्ति ने अपने पिता की लकड़ी से वार करके हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में रामजतन नामक व्यक्ति ने अपने पिता राजमल (65) के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया जिसके बाद उन्हें जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Box

उन्होंने बताया कि रामजतन विवाह को कई वर्ष बीत जाने के बावजूद कोई संतान नहीं होने के लिये अपने माता-पिता को जिम्मेदार मानता था और वह उन पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाता था और इसी बात को लेकर उसका अपने मां-बाप से कई बार विवाद हो चुका था। त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी आरोपी का अपने माता-पिता से विवाद हुआ था और इसी दौरान उसने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें