Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मौत से ठीक पहले मां ने बनाई रील, बेटे को दुल्हन की तरह सजाया, फिर पति सहित उठाया खौफनाक कदम!

राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के उड़ू गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया. धनानियों की ढाणी में एक ही परिवार के चार सदस्यों—शिवलाल गौड़ (35), उनकी पत्नी कविता (32) और उनके दो मासूम बेटों बजरंग (9) और रामदेव (8) ने घर के पास बने पानी के टांके में कूदकर सामूहिक आत्महत्या कर ली. परिवार द्वारा मौत से पहले बनाया गया एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मरने से ठीक पहले मां ने एक रील बनाया था. इसमें मां कविता ने आत्महत्या से पहले अपने छोटे बेटे रामदेव को बेटी की तरह सजाया था. अपने मासूम बेटे को दुल्हन की तरह सजाने के बाद परिवार ने वीडियो को शेयर भी किया था. लेकिन किसे पता था कि उनके मन में क्या चल रहा है. परिवार के चार सदस्यों ने पानी के टांके में कूदकर पारिवारिक विवाद के चलते सामूहिक आत्महत्या कर ली. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है जिसमें परिवार के विवाद का जिक्र किया गया है. साथ ही अंतिम इच्छा भी लिखी है, जिसमें उसके अंतिम संस्कार मकान के सामने करने की बात लिखी गई है. मौत से पहले बनाया गया इनका रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मां ने बच्चों को श्रृंगार किया था. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
टांके से मिला शव
जानकारी के मुताबिक़, मृतक का अपने छोटे भाई से मकान को लेकर विवाद चल रहा था. मृतकों की पहचान शिवलाल पुत्र नगाराम ब्राह्मण, कविता पत्नी शिव लाल और उनके दो मासूम बच्चों के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चारों के शव घर के पास बने पानी के टांके में में ही मिले जिन्हें परिजनों ओर पुलिस के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने के बाद शिव थाने की भियाड़ चौकी मौके पर पहुंची और फिर उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद शिव थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई और CO रामसर माना राम गर्ग ASP बाड़मेर जसा राम बॉस मौके पर पहुंचे.
जमीन विवाद बनी वजह
पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. इस दौरान मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है जिसमें परिवार से मकान को लेकर विवाद की बात सामने आई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भियाड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी रखवाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. गौरतलब है कि मृतक अपने खेत में बने मकान में परिवार सहित रहता था और उसका छोटे भाई मांगी लाल से विवाद चल रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद था. वही मृतक की मां छोटे बेटे के पास बाड़मेर में रहती थी जबकि पिता ज्योतिष का कार्य करते है जो दूसरे गांव में थे. मृतक कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था. मृतक शिव लाल जयपुर में स्टील फर्नीचर का काम करता था और उसका परिवार गांव में रहता था. मृतक के सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें