Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

22 साल पुरानी वो फिल्म, जिसमें अक्षय कुमार की जिद पर हुई करीना कपूर की एंट्री, मेकर्स को लगा करोड़ों का चूना

अक्षय कुमार सालभर फिल्में रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं. हर साल उनकी 3-4 फिल्में आसानी से रिलीज हो ही जाती हैं. हाल ही में पूर्व सीबीएफसी प्रमुख और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने अक्षय कुमार की 22 साल पुरानी एक फ्लॉप फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया की कैसे अक्षय के जोर देने पर उस फिल्म में यंग करीना कपूर को साइन किया गया था. फिल्ममेकर ने बॉलीवुड कास्टिंग को लेकर भी खुलकर बात की.

पूर्व सीबीएफसी प्रमुख पहलाज निहलानी ने बॉलीवुड कास्टिंग के बदलते तौर-तरीकों और बढ़ते बजट के बारे में अपने विचार शेयर किए. यूट्यूब चैनल लर्न फ्रॉम द लीजेंड पर बात करते हुए उन्होंने 2003 की फिल्म तलाश: द हंट बिगिन्स के निर्माण के दौरान के एक पल को याद किया, जब अक्षय कुमार ने जोर देकर कहा था कि करीना कपूर को लीड रोल में लिया जाए.

अक्षय ने मेकर्स के सामने रखी थी ये शर्त

पहलाज निहलानी ने बताया कि कैसे कास्टिंग का फैसला पूरी तरह से डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के अधिकार क्षेत्र में होता था, जिसमें एक्टर्स शायद ही कभी शामिल होते थे. उन्होंने कहा, “पहले, निर्माता और निर्देशक कास्टिंग करते थे और हीरो कास्टिंग में नहीं बोला करते थे. मेरे साथ कास्टिंग में इंटरफेयर करने वाले पहले एक्टर अक्षय कुमार थे और फिल्म 2002 में ‘तलाश’ थी. उन्होंने मुझसे कहा कि हम कल फिल्म शुरू कर सकते हैं, और आप मुझे जो भी अमाउंट देना चाहें दे सकते हैं, लेकिन इस फिल्म की हीरोइन करीना कपूर होंगी.”

Advertisement Box

साल की सबसे महंगी फिल्म थी ‘तलाश’

 

फिल्ममेकर ने बताया कि यह ‘तलाश’ उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी, इसे 22 करोड़ रुपये में बनाया गया था. यह उनके करियर में पहली बार था जब किसी एक्टर ने एक फिक्स एक्ट्रेस की मांग की थी. पहलाज निहलानी ने बताया कि अक्षय का वो फैसला इमेज को लेकर था. उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए बताया, “कभी-कभी, जैसे-जैसे एक्टर्स बूढ़े होते जाते हैं, वे यंग एक्ट्रेसेस के साथ एक्टिंग करना चाहते हैं ताकि उनकी खुद की उम्र कम दिखे. यह पहली बार था जब मैंने ऐसा सुना, लेकिन इन दिनों एक्टर्स ही सब कुछ तय करते हैं और निर्माता कूरियर सेवा के रूप में काम करते हैं.” बता दें, ‘तलाश’ पर फ्लॉप साबित हुई थी.

शर्म आनी चाहिए एक्टर्स को- फिल्ममेकर

फिल्ममेकर ने स्टार्स की वजह से होने वाले खर्चों पर भी बात की और कहा, जहां एक व्यक्ति काम करता था, अब वहां 10 लोग काम कर रहे हैं. पहले एक वैनिटी वैन होती थी, लेकिन अब एक्टर्स छह वैनिटी वैन की मांग करते हैं. एक आराम के लिए, एक रसोई के लिए, एक मीटिंग के लिए. शर्म आनी चाहिए उन सितारों को 6 वैनिटी वैन मांगते हैं. पहले एक्टर्स के साथ सिर्फ़ मेकअप मैन जाता था, अब वे अलग से हेयरड्रेसर और सिर्फ शीशा दिखाने के लिए एक व्यक्ति की मांग करते हैं. वे बिना किसी बात के 1.5 लाख रुपये का बिल थमा देते हैं. पहले वे घर का बना खाना लाते थे, लेकिन अब वे डाइट फूड चाहते हैं. उन्हें रात में ड्रग्स चाहिए और सुबह डाइट फूड.”

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें