Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अस्पताल में जा रही एंबुलेंस को कार ने मारी जोरदारी टक्कर, पलटते हुए भिड़ी दीवार में… 4 लोग हुए घायल

यमुनानगर : यमुनानगर सिविल अस्पताल गेट के सामने आज सुबह तड़के 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। छछरौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सिविल अस्पताल के गेट के अंदर जा रही एंबुलेंस को ऐसी जोरदार टक्कर मारी की कार पलटते हुए अस्पताल की दीवार से जा टकराई और एंबुलेंस एम्बुलेंस में जा भिड़ी।

एंबुलेंस गर्भवती महिला को यमुनानगर के गांधीनगर से सिविल अस्पताल लेकर आ रही थी। इस हादसे में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है जिसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है इसके अलावा एंबुलेंस का ड्राइवर भी बुरी तरह से जख्मी हुआ है इस हादसे में तीन लोगों को चोटे आई है हादसे के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement Box

घायल एंबुलेंस ड्राइवर सतीश ने बताया कि कार काफी तेज गति से आ रही थी कार में चार लोग सवार थे। जो अपना नियंत्रण खो चुके थे जिससे ये हादसा हुआ है। डायल 112 के पुलिसकर्मी मोहन ने बताया कि फिलहाल यह तफ्तीश का विषय है कि कार सवार युवकों ने शराब पी थी या नहीं लेकिन इस हादसे में चार लोगों को चोटे आई हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है। एम्बुलेंस में सवार गर्भवती महिला सुरक्षित है जबकि उनके परिजनों को चोट लगी है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें