बीकानेर के मोमासर गाँव के 67 वर्षीय ओम प्रकाश प्रजापत 28 जून को सुबह अपने भाई तोलाराम प्रजापत और भतीजे बनवारी के साथ सरदारशहर आए थे, बाद में अपनी बेटी से मिलने का कहकर सरदारशहर रुक गए और उनके भाई और भतीजा वापस मोमासर चले गए, लेकिन उसके बाद वो ना तो बेटी के घर पहुंचे और ना ही वापस मोमासर पहुंचे और परिजनों ने सरदारशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और खोजबीन शुरू की लेकिन इस खोजबीन का दुःखद अन्त हुआ फतेहपुर की बिहड़ में, मंगलवार को बिहड़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला तो शक हुआ की कहीं ये मोमासर के ओम प्रकाश तो नहीं, शिनाख्त के लिए परिजनों को फतेहपुर बुलाया गया और वो हुआ जा नहीं होना चाहिए था, परिजनों ने शव की शिनाख्त कर बताया की ये ओम प्रकाश प्रजापत ही है,
परिजनों की मांग पर बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सुपुर्द किया गया, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा की ओम प्रकाश प्रजापत की मौत कैसे हुई और वो फतेहपुर की बिहड़ में कैसे पहुंचे
फतेहपुर बीहड़ में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, तीन से चार दिन पुराना हो सकता है
मोमासर – 67 वर्षीय बुजुर्ग हुए लापता, गुमशुदगी दर्ज, खोजने में परिवार की मदद करें




















