Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शेखावाटी में मानसून की दस्तक… हर्ष पर्वत से लेकर खेतों तक बरसे बादल, जुलाई में टूटेगा बारिश का रिकॉर्ड?

सीकर. प्रदेश में मानसून ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है और इसका असर शेखावाटी में भी साफ नजर आने लगा है. मंगलवार को सीकर जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली. खासकर हर्ष पर्वत इलाके में तो मौसम ऐसा बना कि कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी ने पर्यटकों को भीगने का मौका दे दिया. इस बार जून में बारिश ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है. जहां सामान्य तौर पर जून में 73 एमएम बारिश होती है, वहां इस बार 110 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई में 221.8 एमएम औसत बारिश का आंकड़ा टूट सकता है.इसी को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने भी हरियाली बढ़ाने की कमर कस ली है. विभाग ने 20 लाख से ज्यादा पौधे तैयार कर लिए हैं, जिनका वितरण शुरू हो गया है. जुलाई के दौरान वन विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियां मिलकर बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान भी चलाएंगी.
रात में भी बरसे बादल, गांवों में भी तेज बारिश
मंगलवार देर शाम से लेकर रात तक जिले के कई हिस्सों में बारिश होती रही. सीकर जिला मुख्यालय पर रात साढ़े नौ बजे अच्छी बारिश दर्ज हुई. वहीं रामगढ़ शेखावाटी, दांतारामगढ़ और खाटूश्यामजी इलाके में जोरदार बारिश से गलियों में पानी बहने लगा. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया. सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री था, यानी रातों में गर्मी कुछ कम जरूर हुई थी.
2 जुलाई के बाद तेज होगा मानसून का असर
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर राजस्थान में जल्द दिखाई देगा. यह सिस्टम फिलहाल झारखंड की ओर है और अब पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से 2 जुलाई से सीकर सहित पूरे शेखावाटी में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. आज बुधवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और दिनभर रुक-रुक कर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक शेखावाटी में सक्रिय मानसून की चेतावनी दी है. ऐसे में किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों ने अब राहत की सांस ली है, क्योंकि खेतों में बुवाई का इंतजार खत्म होने वाला है और हरियाली का मौसम अब दरवाजे पर दस्तक दे चुका है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें