Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर में कब्रों से छेड़छाड़,कब्रिस्तान में कौन छेड़ रहा मुर्दों की नींद…कब्र से गायब कफन के पीछे क्या रहस्य?

जयपुर से एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। मामला है राजधानी के शास्त्री नगर इलाके के “नहारी का नाका” स्थित कब्रिस्तान का, जहां हाल के दिनों में कुछ ऐसी चोरी हुई है, जो न सिर्फ डरावनी है, बल्कि बेहद रहस्यमयी भी है। यहां किसी ने बेशकीमती चीज़ नहीं चुराई, न कोई नकदी और न ही जेवर… बल्कि चुराए गए हैं मुर्दों के कफन—वो भी सिर्फ महिला मृतकों के।

कब्रिस्तान में दफन महिलाओं की कब्रें टारगेट कर किसी ने उनके कफन गायब कर दिए हैं। यह घटना सुनकर इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया है। जब कब्रों के साथ छेड़छाड़ की खबरें लगातार सामने आने लगीं, तो स्थानीय लोगों ने आखिरकार शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement Box

तंत्र विद्या या मानसिक विकृति?

स्थानीय मुस्लिम समाज का आरोप है कि यह काम तंत्र विद्या करने वालों का हो सकता है। उनका मानना है कि कुछ लोग काले जादू की क्रियाएं करने के लिए महिलाओं के कफन चुरा रहे हैं, जिससे उन्हें तंत्र साधना में “शक्ति” मिलती है।

इस डरावनी संभावना के चलते स्थानीय लोगों में जबरदस्त रोष है। उनका कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कब्रों से कफन की यह रहस्यमयी चोरी समाज की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

पुलिस भी चौंकी, जांच तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कब्रों के साथ स्पष्ट छेड़छाड़ के निशान मिले। इसके बाद धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिनमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 5-6 लोग शामिल हो सकते हैं, और बहुत जल्द इस रहस्य से पर्दा उठेगा।

समाज में डर का माहौल

यह घटना केवल चोरी नहीं, एक पूरे समुदाय की भावनाओं और परंपराओं पर हमला है। एक ओर जहां लोग अपने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कब्र में दफनाते हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की हरकतें न केवल विश्वास को चोट पहुंचा रही हैं बल्कि समाज में अंधविश्वास और डर को भी बढ़ा रही हैं।

स्थानीय समाज अब प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर कोई ऐसा क्यों करेगा? क्या यह सच में तंत्र विद्या है या इसके पीछे कोई और गहरा राज छुपा है?

अभी भी अनसुलझा है रहस्य…

पुलिस जांच जारी है, लेकिन जब तक पूरा सच सामने नहीं आता, तब तक यह मामला जयपुर के लिए रहस्य और डर का विषय बना रहेगा। लोग दबी आवाज़ों में कहने लगे हैं — “मरे हुए भी अब सुरक्षित नहीं!”

क्या यह किसी पागल का काम है? या वाकई काले तंत्र की काली साजिश?

इस सवाल का जवाब जल्द मिलना बाकी है…

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें