Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नींबू के छिलके सेहत के लिए किस तरह हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी6, फोलेट, पोटेशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन कई लोग इसके छिलके का उपयोग भी करते हैं.

नींबू के छिलके का उपयोग फेस मास्क बनाने, एयर फ्रेशनर के लिए किया जाता है. लेकिन वहीं कुछ लोग इसका सेवन करते हैं. दरअसल नींबू के छिलके सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से

Advertisement Box

आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि नींबू के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं. इसलिए यह इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है.

नींबू के छिलके का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. इससे डिटॉक्स वाटर बना सकते हैं. इसके अलावा नींबू का अचार, उबला या कच्चा खाना सेहत के लिए सही होता है. नींबू को बिना छिले इसे सलाइज काटकर उसे रात भर पानी में भिगोकर अगले दिन उस पानी को पी सकते हैं.

इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं. इससे डेड स्किन सेल्स को हटाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है. लेकिन इसे स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करवाना जरूरी है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें