फतेहपुर। जागिड सती मन्दिर फतेहपुर बीड के पिछे फतेहपुर बीड में तीन चार दिन पुराना अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है आदि सुचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता के मौके पर पहुंच कर अज्ञात शव का निरीक्षण कर शव को राजकीय धानुका उप जिला अस्पातल फतेहपुर की मोर्चरी मे रखवाया गया।
हुलिया लाश
अज्ञात मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष मध्यम शरीर सफेद रगं का पायजामा व सफेद रंग का फुल आस्तीन का शर्ट पहने हुए एवं भुरे रंग की PU VLK कम्पनी की सेण्डल पास मे पडी हुई मिली। पेट पर पेशाब सग्रहण की थेली लगी हुई है। दाहिने हाथ की कलाई पर लाल रंग का धागा बन्धा हुआ है जिसमे मणीये है। पास मे प्लासटिक की पानी की बोतल पडी हुई है। बरसात व गर्मी से मृतक का चैहरा व शरीर काला पडा हुआ है। लाश फुली हुई व चमड़ी उतर रही है।
मोमासर – 67 वर्षीय बुजुर्ग हुए लापता, गुमशुदगी दर्ज, खोजने में परिवार की मदद करें




















