Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर में मां की हत्या कर बेटे ने सुसाइड किया:शव को कमरे में बंद कर दिया था, ट्रेन से कटकर जान दी

जयपुर में 38 साल के बेटे ने अपनी 68 साल की मां की हत्या कर सुसाइड कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि बेटे ने चाकू से मां के गले पर वार किया, फिर शव को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी।

पुलिस को युवक का शव ट्रेन की पटरी पर मिला था, जब पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला खुला। बेटा अभिजीत(38) और उसकी मां पुष्पांजली(68) मुहाना थाना इलाके में पार्श्वनाथ कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने एक फ्लैट किराए पर ले रखा था।

Advertisement Box

डीसीपी साउथ के एएसपी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे जवाहर सर्किल थाना पुलिस को ट्रेन से युवक के कटने की सूचना मिली थी। ब्रेन टाॅवर हॉस्पिटल के पास से निकल रही रेलवे लाइन पर अभिजीत का शव मिला। टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाशी ली।

युवक के जेब में घर की चाबियां और कुछ डॉक्यूमेंट मिले। इन डॉक्यूमेंट के आधार पर पुलिस पार्श्वनाथ कॉलोनी पहुंची। टीम जब अभिजीत के फ्लैट पर पहुंची तो उसकी मां का भी शव मिला। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है​ कि अ​भिजीत ने मां की हत्या कर सुसाइड किया है।

पुलिस ने बताया कि पुष्पाजंली की बॉडी सड़ी-गली हालत में मिली। मौके से एक चाकू भी मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गले पर वार की उसकी हत्या की गई है।

अ​भिजीत पहले कॉल सेंटर में जॉब करता था, लेकिन इसके बाद उसने जॉब छोड़ दी थी। इधर, मामला सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी से अभिजीत के मोमेंट का पता लगा रही है।

 

 

 

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें