Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रईसजादे की करतूत: रोडवेज बस के आगे लहराता रहा पिस्तौल, सवारियों पर चढ़ाने लगा कार…बस चालक ने Video बना कर दी वायरल

सोनीपत: हरियाणा में अपराधियों पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है और इसका जीता जगता उदाहरण आज हरियाणा के सोनीपत की सड़को पर दिखाई दे रहा है। आज गोहाना से सोनीपत रोड पर एक ऐसी घटना सामने आई जिसे सुनकर आप भी कहोगे ये क्या हो रहा है। जींद डिपो से दिल्ली के लिए निकली हरियाणा रोडवेज की बस के सामने एक रईसजादे ने पहले तो हथियार लहराया और फिर जब चालक ने बस रोकी तो सवारियों को टक्कर मारने की कोशिश करते हुए यह रईसजादा मोहम्मद संजय अपनी फोर्चुनर कार को भगा ले गया ।आगे कुछ ही दूरी पर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पुलिस ने उसे नशे की हालत में धर दबोचने में कामयाबी हासिल की । इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चुकी है और मामले गंभीरता से जांच कर रही है।

एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहाना से सोनीपत रोड पर बस को साइड ना देने को लेकर एक कार चालक ने नशे में हरियाणा रोडवेज चालक को हथियार दिखाया और लापहरवाही से गाड़ी चलाई ।उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके पास से बरामद हथियार को लेकर पूछताछ की जा रही है, गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद संजय खान बुराड़ी दिल्ली का रहने वाला है ।

Advertisement Box

जब हरियाणा रोडवेज बस चालक ने जब इस घटना का वीडियो वायरल किया तब पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल देखने को मिला और आनन फानन में पुलिस ने कार सवार युवक को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की ।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें