Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल फिसलकर गिरे:जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा, सीकर जिले का रहने वाले थे

बीकानेर के नापासर थाने में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक फिसलकर गिरने से घायल हुए कॉन्स्टेबल गंगाधर कड़वासरा (33) की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कॉन्स्टेबल की मौत से थाने में शोक की लहर है।

रविवार सुबह 5:30 बजे नापासर थाने में ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल गंगाधर शौचालय के पास अचानक गिर पड़े। थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार और साथी तुरंत उन्हें नापासर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर ट्रोमा सेंटर और फिर जयपुर रेफर किया गया, जहां सोमवार सुबह एक बजे उनका निधन हो गया।

Advertisement Box

सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के भावजी की ढाणी निवासी गंगाधर पिछले तीन वर्षों से नापासर थाने में तैनात थे। परिवार के साथ नापासर में रहने वाले गंगाधर को इसी 26 जनवरी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। थानाधिकारी के अनुसार वे बेहद जिम्मेदार और संवेदनशील सिपाही थे।

गंगाधर के पार्थिव शरीर को जयपुर से उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां साथी पुलिसकर्मी गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई देंगे। थाने के सभी जवान एक साथी के अचानक चले जाने से दुखी हैं।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें