मोमासर निवासी 67 वर्षीय लापता ओम प्रकाश प्रजापत का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला, ओम प्रकाश के परिजन पुरे दिन सरदारशहर और आसपास के क्षेत्र में पता लगाते रहे और CCTV फुटेज चैक करते रहे लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लगा। गौरतलब है की मोमासर के 67 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने की रिपोर्ट सरदारशहर थाने में दर्ज हुई है | गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार मोमासर के ओम प्रकाश पुत्र दानाराम प्रजापत उम्र 67 वर्ष शनिवार को अपने भाई तोलाराम प्रजापत के साथ सरदारशहर आए थे दिन में लगभग साढ़े बारह बजे सरदारशहर के पांच भाई चौक के पास ओम प्रकाश प्रजापत ने अपने भाई से कहा की तुम मोमासर जाओ और मैं अपनी बेटी से मिलकर शाम को मोमासर आ जाऊंगा और ऐसा कहकर वे पांच भाई चौक पर उतर गए। लेकिन इसके बाद वे ना तो अपनी बेटी के घर पहुंचे और ना ही वापस मोमासर पहुंचे। ओम प्रकाश के भाई तोलाराम प्रजापत ने इस संदर्भ में सरदारशहर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है. ओम प्रकाश प्रजापत ने सफ़ेद रंग का पायजामा और सलेटी रंग का कुर्ता पहन रखा है और पेशाब की दिक्क़त के कारण पेशाब की थैली लगाई हुई है. अगर किसी को इनके बारे में कोई जानकारी मिले तो दिए गए नंबरों पर सुचना देवें, 9829442699, 9784510987, खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर और फॉरवर्ड करें
मोमासर – 67 वर्षीय बुजुर्ग हुए लापता, गुमशुदगी दर्ज, खोजने में परिवार की मदद करेंपूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें




















