भरतपुर में चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्टी ढहने से 12 लोग दब गए। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। अब तक 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
हादसा गहनौली थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। घायलों को आरबीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया- जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है।
यहां से निकली मिट्टी को भरने के लिए फतेहपुर सीकरी (यूपी) के रहने वाले 10 से 12 लोग आए थे। सभी लोग उट्टू गांव के थे। मिट्टी भरने के दौरान हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार साइट पर करीब 10 फीट की खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्ढे में मिट्टी भरने के लिए उतरे थे। इसी दौरान टनों मिट्टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।
मोमासर – 67 वर्षीय बुजुर्ग हुए लापता, गुमशुदगी दर्ज, खोजने में परिवार की मदद करें
हादसे की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीमों ने 6 लोगों को मिट्टी से बाहर निकाला। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान अनुकूल (22) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है।




















