Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, पूर्वी जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर. राजस्थान में मानसून मेहरबान है. मानसून के कारण राजस्थान के अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है. इसके चलते कई नदी-नाले भी उफान पर आना शुरू हो चुके हैं. शुक्रवार को जैसलमेर, जयपुर, सीकर, अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, कोटा समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई. जैसलमेर में तेज बारिश के कारण छोटी बरसाती नदियां बहने लगीं. बारिश की यह बूंदे किसानों के लिए खुशियों का कारण बन रही है. आम लोगों को भी गर्मी से राहत मिल रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, जैसलमेर में शुक्रवार को 68MM से ज्यादा पानी बरसा, जो पिछले 10 साल में जून माह में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है. साल 2019 में 21 जून को 55.5MM बारिश दर्ज हुई थी. यहां, 26 जून गुरुवार रात से 27 जून तक कुल 114MM से ज्यादा बरसात हुई. इसके अलावा अजमेर के बिजयनगर में 30 MM, मसूदा में 25 MM, बाड़मेर के कल्याणपुरा में 66 MM, जयपुर के चौमूं में 43MM, किशनगढ़-रेनवाल में 25 MM, नागौर के कुचामन सिटी में 23MM बारिश दर्ज हुई है. 

भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. पूर्वी हिस्सों के उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, अलवर, करौली, बांसवाड़ा व डूंगरपुर सहित कई जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बांसवाड़ा और डूंगरपुर में अति भारी वर्षा की संभावना है. साथ ही वज्रपात और 30–40 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं. पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली व जालौर में भी बादल गरजने और बारिश की संभावना है, जबकि बीकानेर, चुरू और हनुमानगढ़ में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा.
जैसलमेर में हुई सर्वाधिक बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश जैसलमेर में हुई. वहीं, तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

Advertisement Box

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अजमेर में 33.3 डिग्री, अलवर 33.5 डिग्री, जयपुर में 33.0 डिग्री, सीकर में 33.2 डिग्री, कोटा में 32.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.8 डिग्री, बाड़मेर में 34.6 डिग्री, जैसलमेर में 36.2 डिग्री, जोधपुर में 34.2 डिग्री, बीकानेर में 38.2 डिग्री, चूरू में 37.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 39.3 डिग्री और माउंट आबू में 23.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अजमेर में 24.3 डिग्री, अलवर में 26.2 डिग्री, जयपुर में 25.2 डिग्री, सीकर में 24.0 डिग्री, कोटा में 26.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.7 डिग्री, बाड़मेर 26.8 डिग्री, जैसलमेर में 26.4 डिग्री, जोधपुर में 26.5 डिग्री, बीकानेर में 27.6 डिग्री, चूरू में 27.8 डिग्री और श्री गंगानगर में 26.4 डिग्री और माउंट आबू में 18.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने व कहीं-कहीं आरी बारिश होने की प्रबल संभावना है. 28 जून को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. बीकानेर, जोधपुर संभाग में 29 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने इसके अलावा 30 जून से बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें