Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साहिल ने रेप किया, फिर निकाह के लिए किया टॉर्चर, अहमदाबाद में 17 साल की लड़की ने क्या-क्या सहा?

यूपी के जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र से लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह का प्रयास किए जाने और रेप करने का आरोप लगाया गया है. किशोरी और उसके परिजनों ने मुस्लिम युवक साहिल और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

इस घटना को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को उरई कलेक्ट्रेट में धरना दिया और कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और किशोरी का दोबारा से मेडिकल परीक्षण करने की बात कही है. पीड़िता और उसके परिजनों के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाला युवक साहिल ने खुद को रोहित बताया और किशोरी से दोस्ती की.

Advertisement Box

किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर हमीरपुर ले गया

इसके बाद वो किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसे बहला-फुसलाकर 14 मई को अपने साथ हमीरपुर ले गया. वहां साहिल की मां रेशमा और अन्य लोग भी मौजूद थे. आरोप है कि हमीरपुर पहुंचते ही किशोरी पर धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव बनाया गया. किशोरी का आरोप है कि एक मौलवी ने उसे निकाह से पहले जबरन गाय का मांस खिलाने की कोशिश की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

किशोरी पर जबरन इस्लाम अपनाने का दवाब डाला

किशोरी का आरोप है कि इसके बाद साहिल और उसका परिवार उसको ले गया. वहां साहिल ने उसके साथ रेप किया. साहिल और उसके परिवार ने उसपर जबरन इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डाला. यही नहीं उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करने की तैयारी भी की जा रही थी. इस मामले में किशोरी के परिजनों ने कई बार स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

समय रहते मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया

आखिरकार, 20 जून को किशोरी को बरामद किया गया, लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस ने तब भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया. पीड़िता का समय रहते मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया. पुलिस की इस लापरवाही से नाराज होकर शुक्रवार को पीड़िता और उसका परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया.

परिजनों ने चौकी प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) अर्चना सिंह और उरई कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. धरना स्थल पर परिजनों ने डिप्टी गंज चौकी प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि चौकी प्रभारी ने शुरू से ही मामले को दबाने की कोशिश की और आरोपी पक्ष को बचाने का प्रयास किया.

आरोपी को अरेस्ट कर भेजा गया जेल

सीओ अर्चना सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोबारा किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा. उन्होंने जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और भरोसा दिलाया है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

साथ ही अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. परिजनों की मांग है कि आरोपी युवक साहिल, उसकी मां रेशमा और इस घटना में शामिल सभी लोगों पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें