Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इस कहते है छप्परफाड़ कमाई, 12 पैसे के शेयर ने 5 साल में बनाया करोड़पति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ, इजरायल-ईरान वॉर आदि के बाद जियो पॉलिटिकल टेंशन में इजाफे के कारण कारण भारतीय शेयर बाजार में हाल ही में काफी अस्थिरता देखी गई है. इससे निवेशकों के लिए ऐसे शेयर ढूंढना बहुत मुश्किल हो गया है जो इस तरह की उथल-पुथल का सामना कर सकें और अनुकूल रिटर्न दे सकें. वैसे एक शेयर है जिसने इस अस्थिरता को मात देने की कामयाब काशिश की है. निवेशकों की लगातार कमाई करा रहा है. इस मल्टीबैगर शेयर का नाम हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स है. हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स, जिसकी कीमत जून 2020 में 0.12 रुपए थी, अब BSE पर 39.19 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसका मतलब है कि अगर किसी ने इस शेयर पर एक लाख रुपए का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू मौजूदा समय में 3.27 करोड़ रुपए हो गई होगी.

कैसा रहा है कंपनी के शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को के कारोबारी सत्र में हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर 38.50 प्रति शेयर पर खुला था और बाजार बंद होने के बाद करीब ढाई फीसदी की तेजी के साथ 39.19 रुपए पर देखने को मिला. इस पेनी स्टॉक ने पांच साल में 32,558 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी करके अपने लॉन्गटर्म इंवेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. हालांकि, मल्टीबैगर पेनी स्टॉक शॉर्ट टर्म इंवेस्टर्स को प्रभावित करने में विफल रहा है. पिछले एक साल में हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों में करीब 13 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. इस बीच, छह महीनों में इस शेयर में 21 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. मौजूदा साल की बात करें तो इस शेयर ने निवेशकों को काफी निराश किया है और करीब 27 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. साल की शुरुआत में कंपनी का शेयर 53 रुपए से ज्यादा देखने को मिला था.

Advertisement Box

चौथी तिमाही में कैसा रहा था कंपनी का कारोबार

कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार कंपनी के नेट प्रॉफिट में लगभग 69 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, जो जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 53.93 करोड़ से घटकर 16.78 करोड़ रुपए रह गया. मुख्य रियल एस्टेट ऑपरेशन से इसका रेवेन्यू भी 46 फीसदी की उल्लेखनीय गिरावट के साथ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 249 करोड़ पर पहुंच गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 464 करोड़ था. 30 मई 2025 को, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 0.20 रुपए प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया था. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शेयरधारकों को 20 फीसदी यानी पूरी तरह से चुकता, 1 रुपए अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर बीस पैसे का अंतिम लाभांश घोषित करने की सिफारिश की है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें