Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी SHO बनकर ट्रांसपोर्टर से ठगे थे 44 हजार रुपये, गाड़ी से एक्सीडेंट होने की कही थी बात

रेवाड़ी : साइबर थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी से 44 हजार 700 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल उपमंडल के गांव देवस्थान निवासी हिमांशु कौशिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांच अधिकारी के अनुसार गांव आसलवास निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 15 मई को उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एसएचओ बताते हुए कहा कि उसकी गाड़ी नोएडा में तीन एक्सिडेंट करके निकली है और मामला गंभीर है। लेकिन वह बीच में समझौता करवा सकता है, जिसके लिए उसे कुछ पैसे देने होंगे। कॉल करने वाले की बातों में आकर नरेंद्र ने दो अलग-अलग नंबरों से कुल 44,700 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें से 22,000 रुपये उसने खुद के नंबर से और 22,700 रुपये अपने एक दोस्त के मोबाइल नंबर से आरोपी द्वारा बताए गए नंबर पर भेजे। बाद में जब नरेंद्र ने अपने ड्राइवर से गाड़ी के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि कोई भी एक्सिडेंट नहीं हुआ है। तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement Box

शिकायत के आधार पर साइबर थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु कौशिक की पहचान कर उसे वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ और ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें