Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला, 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से गई जान

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके अचानक गुजर जाने से फैंस सदमे में हैं. फिल्म क्रिटिक विकी लालवानी ने ये दुखद खबर फैंस संग साझा की है. वे सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं.

कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है. वो 42 साल की थीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहने वाली एक्ट्रेस शेफाली की 11 बजे के आस-पास तबीयत बिगड़ी. सीने में हो रहे दर्द के चलते उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां उन्हें डेड ऑन अराइवल घोषित किया गया. फिलहाल उनका शव, कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement Box

सीनियर फिल्म क्रिटिक विकी लालवानी के इंस्टाग्राम पेज ने शेफाली जरीवाला के मौत की पुष्टि करते हुए कहा है कि शेफाली के पति उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लेकर आए थे. लेकिन डॉक्टर के इलाज शुरू करने से पहले शेफाली की मौत हो चुकी थी. इस बारे में उन्होंने अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर विजय लुल्ला से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया. बाद में, अस्पताल के ही एक और डॉक्टर, सुशांत ने खबर की पुष्टि की. शेफाली जरीवाला की हेल्थ को लेकर तो ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है. अब तक मिल रहे अपडेट के मुताबिक शेफाली ने 3 दिन पहले ही एक फोटोशूट भी करवाया था.

 

 

 

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें