Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इजराइल से जंग रुकते ही अजरबैजान की बढ़ी धुकधुकी, ईरान से डैमेज कंट्रोल में जुटा

जंग थमते ही खाड़ी देश अजरबैजान ईरान से डैमेज कंट्रोल में जुट गया है. शुक्रवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने ईरान के अपने समकक्ष पेजेशकियन से बात की. अलीयेव ने इस बातचीत में ईरान से कहा कि जंग में हमने इजराइल की कोई मदद नहीं की. हम पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है.

अजरबैजान पर इजराइल की मदद का आरोप

इजराइल ने जब ईरान पर अटैक किया तो 21 मुस्लिम देशों ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया. इन 21 देशों में पाकिस्तान, तुर्किए, कतर जैसे देश शामिल थे, लेकिन अजरबैजान ने इजराइली हमले के विरोध में जारी इस पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए.

Advertisement Box

अब ईरान के साथ डैमेज कंट्रोल में जुटा

पेजेशकियन से बात करते हुए अजरबैजान के राष्ट्रपति ने कहा कि हम अपने एयरस्पेस पर कंट्रोल रखते हैं. जो भी मीडिया रिपोर्ट चल रही है. वो सही नहीं है. हम जांच करेंगे और फिर आपको रिपोर्ट देंगे.

अलीयेव ने इस दौरान मुस्लिम भाईचारे का भी जिक्र किया और कहा कि यहूदी शासन को सबक सिखाना जरूरी था. उन्होंने ईरान में मारे गए लोगों के लिए दुख भी जताया. साथ ही कहा कि जिस तरीके से शांति स्थापित की गई है, वो स्वागतयोग्य है.

डैमेज कंट्रोल में क्यों जुटा अजरबैजान?

अजरबैजान ईरान का पड़ोसी मुल्क है. दोनों की सीमा एक-दूसरे से लगती है. हाल ही में तुर्किए और अजरबैजान के बीच बन रहे एक कॉरिडोर को ईरान ने रोक दिया. इतना ही नहीं, अजरबैजान को अब ईरान के प्रॉक्सी का भी डर सता रहा है.

2012-16 तक ईरान के प्रॉक्सी हिजबुल्लाह ने अजरबैजान में खूब तांडव मचाया था. अजरबैजान को अब यही डर सता रहा है. यही वजह है कि उसने ईरान के साथ डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें