Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आलू से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन, बनाना भी बेहद आसान

आलू से भी उतने ही स्वादिष्ट और मुलायम गुलाब जामुन बनाए जा सकते हैं, जिन्हें खाकर कोई अंदाजा तक नहीं लगा पाएगा कि ये मावे से नहीं, बल्कि उबले आलू से बने हैं. इसके लिए हमे चाहिए , 2 उबले हुए आलू , 2 बड़े चम्मच मैदा, 1 बड़ा चम्मच सूजी, 1 बड़ा चम्मच दूध पाउडर, 1 चुटकी बेकिंग सोडा, गुलाब जामुन को फ्राई करने के लिए घी या तेल.

सबसे पहले तैयार करेंगे गुलाब जामुन के लिए चाशनी. इसे बनाने के लिए पैन में 1 कप पानी लें और उसमें 1 कप ही चीनी डालें. साथ ही में इलायची पाउडर, गुलाब जल और केसर के धागे मिलाएं. इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. 5-6 मिनट तक हल्की चिपचिपी चाशनी बनने दें.

Advertisement Box

अब तैयार करते हैं गुलाब जामुन को बॉल. इसके लिए उबले हुए आलुओं को अच्छी तरह मैश करें ताकि कोई गांठ न रहे. इसमें मैदा, सूजी, दूध पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं. नरम आटा जैसा गूंधें, लेकिन सख्त न हो. अगर जरूरत हो तो थोड़ा दूध या पानी मिला सकते हैं. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें. ध्यान रखें, उनमें कोई दरार न हो.

कढ़ाही में मध्यम आंच पर तेल या घी गर्म करें. इसके बाद गुलाब जामुन के बॉल्स को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. जैसे ही बॉल्स सुनहरे हो जाएं, उन्हें निकालकर तुरंत गुनगुनी चाशनी में डाल दें. कम से कम 1 घंटे तक इन्हें चाशनी में भिगोने दें ताकि वो पूरी तरह रस से भर जाएं. बस आपके गुलाब जामून तैयार हैं.

लेकिन गुलाब जामुन बनाते वक्त आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना है. जैसे आटे में बेकिंग सोडा ज्यादा न डालें, वरना गुलाब जामुन फट सकते हैं. साथ ही बॉल्स बनाते समय हाथों पर थोड़ा घी लगाएं ताकि वह स्मूद बनें. दरार होने पर गुलाब जामुन तेल में जाते ही फट जाते हैं. लते वक्त आंच धीमी रखें ताकि जामुन अंदर तक पक जाएं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें