आज पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का चूरू से बीकानेर आगमन पर जोरापुर NH11 मोमासर सरपंच पति ने शॉल, साफा व राम मंदिर भेंट कर स्वागत किया साथ ही खटीक समाज के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर खटीक ,बाबू लाल जी खटीक, मोमासर खटीक समाज के लोगों द्वारा भी स्वागत किया गया । मोमासर के बाबूलाल गर्ग ने बताया की इस अवसर पर भामाशाह कन्हैयालाल जी जैन पटवारी से विडियो कॉल से मंत्री से बात करवाई । और गांव की मुख्य समस्या के बारे में अवगत करवाया गया राजकीय महाविद्यालय में खाली पद , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,राजकीय इचरज देवी गर्ल्स स्कूल, दोनों इंग्लिश मीडियम स्कूल ,खाली पड़े पद के बारे में अवगत करवाया, गांव में सिविर लाइन, मंत्री ने बताया कि स्वीकृत लाछड़सर से मोमासर रोड़ जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। ओर अन्य मुख्य समस्याओं से अवगत करवाया मोमासर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह स्वागत सम्मान किया।




















