Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कपड़े सिलाने टेलर के पास आया था शराब ठेकेदार, अचानक ताबड़तोड़ बरसने लगी गोलियां, छलनी हो गया शरीर

जयपुर. कोटपूतली के बानसूर इलाके में एक युवक की दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सुनील उर्फ टुल्ली के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बालावास गांव निवासी था और शराब ठेके का कार्य करता था. हत्या की यह वारदात बानसूर-अलवर बाईपास पर उस समय हुई जब सुनील एक टेलर की दुकान पर कपड़े सिलवाने के लिए रुका हुआ था. दुकानदार चाय लाने के लिए बाहर गया हुआ था. तभी बाइक पर आए चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. करीब दर्जनभर राउंड फायर किए गए

इस हमले सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल को बानसूर के उपजिला अस्पताल ले गए. वहां से उसे कोटपूतली जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में एक युवक इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए नजर आया. वीडियो में नजर आ रहा शख्स अपना नाम कृष्ण पहलवान बता रहा है. वीडियो में उसने अन्य विरोधियों को भी जान से मारने की धमकी दी है.
पहले भी दो बार निशाना बना चुका है
वारदात मंगलवार को दोपहर में हुई. बताया जा रहा है कि वह भी बालावास गांव का निवासी है और हिस्ट्रीशीटर है. यह भी सामने आया है कि वह पहले भी सुनील को दो बार निशाना बना चुका था. लेकिन वह बच निकला था. सूचना पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बरामद गोलियों के खोल को कब्जे में ले लिया. डीएसपी स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR जब्त कर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में यह रंजिशवश की गई हत्या का मामला लग रहा है. 

Advertisement Box

पुरानी दुश्मनी की बात भी सामने आ रही है
मृतक और आरोपी एक ही गांव के होने के कारण पुरानी दुश्मनी की बात भी सामने आ रही है. घटना के बाद पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. वारदात के बाद जिस अंदाज में आरोपी इंस्टाग्राम पर खुलेआम हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी दे रहा है उससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस चुनौती को कितनी गंभीरता से लेती है और कब तक आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है.
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें