Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CM फडणवीस बोले- भारत का लोकतंत्र इसलिए बचा क्योंकि, लोगों ने आपातकाल का विरोध किया

नेशनल : मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भारत का लोकतंत्र उन लोगों के संघर्ष के कारण बचा है, जिन्होंने आपातकाल लागू किए जाने का विरोध किया था। आपातकाल को काला अध्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि जब संविधान, लोकतंत्र और कई संस्थाओं को कुचल दिया गया था, तो इसे कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए।

फडणवीस ने कहा, ‘‘जेल में बंद राजनीतिक कार्यकर्ताओं का मनोबल हमेशा ऊंचा रहा और उन्होंने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जी-जान से लड़ाई लड़ी। उन्होंने आपातकाल लगाने और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित करने का विरोध किया।”

Advertisement Box

वह 25 जून 1975 को दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाए जाने की 50वीं बरसी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। फडणवीस ने कहा, ‘‘आज का दिन उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को आपातकाल की 50वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले को लेकर उन पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने का नाटक कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वह आपातकाल तो खत्म हो गया, लेकिन मोदी सरकार में “अघोषित आपातकाल” है। खड़गे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही आज संविधान संकट में है। खड़गे ने कहा, “अब ये संविधान बचाओ की बात कर रहे हैं। आपातकाल के 50 साल पूरा होने के बाद उसे दोहरा रहे हैं।”

‘हम एक साल से संविधान बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं… ‘

उन्होंने भाजपा के वैचारिक पूर्वजों का हवाला देते हुए कहा कि जिनका आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा, जिनका संविधान के निर्माण कोई योगदान नहीं रहा, जो हमेशा संविधान के खिलाफ बात करते रहे, जिन लोगों ने बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को रामलीला मैदान में जलाया, उन्हें अब सदबुद्धि आई। खड़गे ने दावा किया, “हम एक साल से संविधान बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं, उससे भाजपा घबरा गई है।”

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें