Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बॉलीवुड एक्ट्रेस को 4 साल से नहीं मिला बिजली कनेक्शन, अमिताभ बच्चन के साथ कर चुकी हैं काम

यूपी राजधानी लखनऊ की बॉलीवुड अभिनेत्री सुजाता सिंह, जिन्होंने अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा की है. वो अपने शहर में बिजली कनेक्शन के लिए चार साल से संघर्ष कर रही हैं. मंगलवार को लालबाग स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित नागरिक सुविधा दिवस में उन्होंने मंडलायुक्त और नगर आयुक्त के सामने अपनी समस्या रखी.

सुजाता ने बताया कि उनकी दुकान में बिजली कनेक्शन के लिए वे 2021 से प्रयासरत हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली. अधिकारियों ने पुराने बिजली बिल का बकाया न होने की एनओसी मांगी, जबकि उनकी दुकान में कभी मीटर ही नहीं लगा. सुजाता ने कहा, “बकाया कैसे हो सकता है, जब कनेक्शन ही नहीं था?”

Advertisement Box

सुजााता बोलीं-कलाकार को परेशान किया जा रहा

सुजाता ने सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए और नए कनेक्शन के लिए आवेदन भी दिया. फिर भी उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक कलाकार को परेशान किया जा रहा है. यह सिर्फ उनकी कहानी नहीं है. यह कई लोगों के संघर्ष को दर्शाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहे.

3 सालों से मोमबत्ती के सहारे दुकान चलाने पर मजबूर

बता दें कि सुजाता सिंह और उनके पति अर्जुन सिंह की यहियागंज में एक शॉप है. सुजता छलनी बनातीं और उसको दुकान में बेचती हैं. जानकरी के अनुसार, वो तीन सालों से मोमबत्ती के सहारे अपनी दुकान चलाने के लिए मजबूर हैं. गौरतलब है कि सुजाता ने 25 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. गुलाबो सिताबो मूवी में उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे.

वहीं नागरिक सुविधा दिवस के दौरान कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. बाकी शिकायतें समय पर निवारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दी गईं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें