Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इन 5 तरीकों से करें पुदीने को स्टोर, लंबे समय तक नहीं होगा खराब

गर्मियों के मौसम में पुदीना न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है. कई बार लोग हफ्ते भर के लिए पुदीना खरीद लाते हैं, लेकिन दो-तीन दिन में ही उसकी पत्तियां काली पड़ने लगती हैं और इस्तेमाल के लायक नहीं रह जातीं. कई बार तो दो दिन में ही इसकी पत्तियां काली पड़ने लगती हैं और उसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बार-बार बाजार जाना या खराब पुदीने को फेंकना दोनों ही झंझट वाला काम है.

अगर आप चाहते हैं कि पुदीना लंबे समय तक ताजा बना रहे और हर बार चटनी या ड्रिंक के लिए नया पुदीना न लाना पड़े, तो आपको इसे सही तरीके से स्टोर करना आना चाहिए. तो चलिए आज इस आर्टिकल में बताते हैं आपको पुदीना को स्टोर करने के 5 आसान लेकिन असरदार तरीके, जिनसे आप इसे हफ्तों तक फ्रेश रख सकते हैं.

Advertisement Box

1. पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें

अगर आप पुदीने को कुछ दिनों के लिए ताजा रखना चाहते हैं, तो इसे अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर एक पेपर टॉवल या सूती कपड़े में लपेटकर एक एयरटाइट डिब्बे में रख दें. ऐसा करने से पुदीने में मॉइस्चर के कॉन्टेक्ट में कम आएगा, जिससे पत्तियां जल्दी खराब नहीं होतीं. 5-7 दिन तक पुदीना फ्रेश रह सकता है.

2. पानी में डंठल सहित रखें

पुदीने को फूलों की तरह एक गिलास या कटोरी में पानी डालकर उसमें डंठल सहित रखें. ऊपर से एक पॉलीथिन या जिप बैग से ढंक दें और फ्रिज में रख दें. इस तरीके से रखने से पुदीने की जड़ें सूखती नहीं हैं और ये 8-10 दिनों तक हरा और ताजा बना रहता है.

3. पुदीने की चटनी बनाकर फ्रीज करें

अगर आपके पास ज्यादा पुदीना है, तो उसे पीसकर चटनी बना लें और आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा दें, जब भी जरूरत हो, एक या दो क्यूब निकालकर इस्तेमाल करें. ये चटनी 1 से 2 महीने तक भी खराब नहीं होती और खाने में इस्तेमाल करने पर बिल्कुल फ्रेश जैसी लगती है.

4. सुखाकर एयरटाइट डिब्बे में रखें

पुदीने की पत्तियों को छांव में या माइक्रोवेव में सुखा लें. फिर इन्हें क्रश करके एयरटाइट डिब्बे में रख दें. इसे आप ड्राई मिंट पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. यह तरीका पूरे साल के लिए फायदेमंद होता है और इसमें पुदीने का स्वाद और खुशबू बरकरार रहती है.

5. ऑलिव ऑयल के साथ फ्रीज करें

पुदीने की पत्तियों को थोड़ा काटकर आइस क्यूब ट्रे में डालें और उसमें ऑलिव ऑयल भरकर जमा दें. यह तरीका खासतौर से पिज़्जा, पास्ता या ग्रेवी डिशेज़ में काम आता है. इससे पुदीने का स्वाद और खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है और आप जब चाहें, आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें