Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजा रघुवंशी केस जैसी सनसनी, शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, मां और प्रेमी भी शामिल

महबूबनगर: इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस का मामला अभी थमा भी नहीं था कि वैसा ही एक और सनसनीखेज मामला तेलंगाना के कुरनूल से सामने आया है. यहां शादी के महज एक महीने बाद नवविवाहिता ने अपने पति की हत्या करवा दी. चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात में पत्नी के साथ उसकी मां भी शामिल थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में बैंक कर्मचारी प्रेमी की भी तलाश जारी है.
पूरा मामला: कुरनूल निवासी 32 वर्षीय तेजेश्वर, जो एक डांस टीचर और लैंड सर्वेयर था, की शादी 18 मई 2025 को ऐश्वर्या नामक युवती से हुई थी. लेकिन 17 जून को उसकी लाश एक नहर में बरामद हुई. गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो जो राज खुले, उन्होंने सबको चौंका दिया.
2000 बार बात, फिर मर्डर प्लान: जांच में पता चला कि ऐश्वर्या शादी के बाद भी एक बैंक कर्मचारी प्रेमी से लगातार संपर्क में थी. पुलिस ने कॉल डिटेल्स निकालीं तो सामने आया कि दोनों के बीच 2000 से ज्यादा बार बातचीत हो चुकी थी. तेजेश्वर के परिवार ने भी पहले ही ऐश्वर्या के चरित्र पर संदेह जताया था और शादी से मना किया था, लेकिन तेजेश्वर नहीं माना.
एक ही शख्स से मां-बेटी को था अफेयर: पुलिस पूछताछ में ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता ने कबूल किया कि दोनों का संबंध उसी बैंक कर्मचारी से था. पहले मां का अफेयर था, बाद में बेटी ने भी उसी से संबंध बना लिए. इसी प्रेम जाल और लालच में दोनों ने तेजेश्वर को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

कैसे की गई हत्या?

Advertisement Box

17 जून को ऐश्वर्या के प्रेमी ने पेशेवर हत्यारों की मदद से तेजेश्वर को सर्वे के काम के बहाने बुलवाया. फिर उसकी हत्या कर दी गई और शव को पन्यम के पास नहर में फेंक दिया गया. पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे मकसद तेजेश्वर की संपत्ति हड़पना था. ऐश्वर्या को अपने पति से कोई लगाव नहीं था.

राजा रघुवंशी केस की याद ताजा
यह मामला इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी पर हनीमून के दौरान हत्या का आरोप लगा था. उस केस ने पूरे देश को झकझोर दिया था, और अब कुरनूल की यह वारदात भी वैसी ही प्रेम, धोखा और हत्या की कहानी है.
तेजेश्वर के परिवार का बयान: परिवार ने बताया कि शादी से पहले ही ऐश्वर्या अचानक गायब हो गई थी और बाद में लौटकर झूठी माफी मांग ली. परिवार ने तेजेश्वर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ऐश्वर्या ने उसे भावनात्मक रूप से मना लिया. अब परिवार न्याय की मांग कर रहा है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील कर रहा है.
पुलिस का रुख: कुरनूल पुलिस ने ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है. बैंक कर्मचारी प्रेमी और हत्यारों की तलाश जारी है. सीनियर अधिकारियों का कहना है कि यह एक पूर्व नियोजित साजिश थी और सभी आरोपी कानून के शिकंजे में जल्द होंगे।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें