Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ रेप, पीड़िता प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के उदयपुर में फ्रांस की टूरिस्ट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी वारदात हुई। मामला शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र का सोमवार देर शाम का है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी कैलाशचंद्र और बड़गांव थानाधिकारी पूरण सिंह अस्पताल पहुंचे।

एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि सोमवार को बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित एक कैफे में पार्टी करने गई थी। पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। थानाधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि पीड़िता ने डीएसपी को पूरा घटनाक्रम बताया है। पुलिस इस मामले में कैफे मालिक से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement Box

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की ओर से दर्ज करवाई एफआईआर में बताया कि सोमवार की शाम को को कैफे में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी के बाद एक युवक उसे जबरन बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अपना इलाज एक निजी अस्पताल में करवा रही है।

उदयपुर के एसपी योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर के बड़ागांव थाने में फ्रांसीसी महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने कैफे संचालक से पूछताछ की है। एसपी का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यह मामला शहर में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बन गया है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें