Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईरान ने आखिरी वक्त तक नहीं मानी हार, इन 2 फोन कॉल से जाकर रुकी इजराइल से जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर की सिफारिश पर ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर कराया है. यह खुलासा मैगजीन न्यूजवीक ने अमेरिकी राजनयिक सूत्रों के हवाले से किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने जैसे ही कतर पर मिसाइलें दागीं, वैसे ही कतर के अमीर और प्रधानमंत्री अमेरिका की तरफ देखने लगे.

न्यूजवीक ने अमेरिकी राजदूत के हवाले से कहा कि कतर की सिफारिश पर ट्रंप ने मध्यपूर्व के अपने दूत विटकॉफ से बात की. विटकॉफ ने इसके बाद ईरानी समकक्ष को फोन मिलाया.

Advertisement Box

ऐलान होने तक एक्टिव रहे कतर के अमीर

रिपोर्ट के मुताबिक सीजफायर के ऐलान होने तक कतर के अमीर और प्रधानमंत्री एक्टिव रहे. दोनों लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बात करते रहे.

ईरान ने सोमवार को आधी रात में कतर पर ही मिसाइल अटैक किया था. दोहा के अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने 6 मिसाइल दागे थे. कतर आगे भी हमले का डर सता रहा था.

विटकॉफ के फोन पर ईरान ने रख दी शर्त

Axios ने व्हाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि जैसे ही विटकॉफ ने ईरान के विदेश मंत्री को फोन लगाया. वैसे ही विदेश मंत्री ने शर्त रख दी. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघाची का कहना था कि इजराइल हमला रोकेगा, तभी बात बन सकती है.

अराघाची के मुताबिक जंग की शुरुआत इजराइल ने की थी. हमला रोकना भी उसी का काम है. इजराइल हमला रोकता है तब हम भी हमला नहीं करेंगे. फोन पर विटकॉफ ने ईरान को यह भरोसा दिलाया कि इजराइल अगले 24 घंटे बाद हमला नहीं करेगा.

ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बात करने के बाद विटकॉफ ने अपना संदेश व्हाइट हाउस को भेज दिया. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर की घोषणा की.

बड़ा सवाल- जंग में अब आगे क्या?

इजराइल और अमेरिका की कोशिश ईरान के यूरेनियम संवर्धन को खत्म करने की थी. अमेरिका ने इसी रणनीति के तहत ईरान के 3 न्यूक्लियर साइट को निशाने पर लिया. हालांकि, ईरान का कहना है कि वहां यूरेनियम थे ही नहीं.

द टेलीग्राफ ब्रिटेन की रिपोर्ट के मुताबिक अटैक से पहले ही 400 किलोग्राम यूरेनियम को ईरान ने शिफ्ट कर लिया. इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है.

इजराइल का कहना है कि अभी एक-दो साल तक ईरान परमाणु बम तैयार नहीं करा पाएगा. आगे क्या होगा, यह बहुत कुछ ईरान की अगली रणनीति पर निर्भर करेगा.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें