Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर STF और बदमाशों के बीच चली गोलियां, 2 जवानों सहित बदमाश घायल

गुड़गांव: दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर स्पेशल टास्क फोर्स हरियाणा और बदमाशों के बीच कई राउंड फायर हुए हैं। आज अल सुबह इंटेलिजेंस से मिली सूचना के बाद स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात बदमश रोमिल वोहरा को दबोच लिया है। इस घटना में एसटीएफ के दो एएसआई भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश सहित दोनों जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ हरियाणा को देर रात को कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा के दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर के पास होने की सूचना मिली थी। यह सूचना स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के माध्यम से भी मिली थी। इसके बाद एक टीम के रूप में कार्य करते हुए एक जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें मुखबिर के साथ टीम दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर के नजदीक दिल्ली के डेरा मंडी एरिया में पहुंची और जांच शुरू कर दी। जब यह निश्चित हो गया कि रोमिल वोहरा इसी क्षेत्र में है तो यहां घेराबंदी कर दी गई। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो रोमिल ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  भी गोलियां चलाई। दोनों और से हुई कई राउंड फायरिंग में एसटीएफ के एएसआई प्रवीन और रोहन को गोलियां लग गई। इसके साथ ही बदमाश रोमिल वोहरा को भी गोली लगी। जिसके बाद एसटीएफ ने उसे काबू कर लिया।

Advertisement Box

एसटीएफ ने दोनों जवानों सहित बदमाश रोमिल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। एसटीएफ अधिकारियों की मानें तो रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर है। उसने कुरुक्षेत्र में बहुचर्चित शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड में शामिल है। रोमिल वोहरा पर दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इस मामले में भी दिल्ली पुलिस को रोमिल बोहरा की तलाश थी।

पुलिस की मानें तो रोमिल पर दो लाख का इनाम था। उसने छोटी उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख लिया और 8 महीने में उसने चार मर्डर किए। दिसंबर 2024 में यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुए तिहरे मर्डर में वह शामिल रहा। उसने भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई वीरेंद्र राणा और शराब ठेकेदार अर्जुन राणा सहित पंकज मलिक की हत्या की थी। हाल ही में 13 जून को कुरुक्षेत्र के शाहबाद की मीना मार्केट में शराब कारोबारी शांतनु पर भी गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी। शांतनु मर्डर केस एसटीएफ अंबाला के पास है और अब तक मामले में सुजल, बलजिंद्र सिंह उर्फ मंगू और शुभम खुराना की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा इस मर्डर में एक महिला भी शामिल थी जिसे भी एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। इस वारदात से पहले 15 मई को यमुनानगर में एक आईलेट्स सेंटर पर भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी थी। यहां बदमाशों ने एक पर्ची फेंककर एक करोड़ रुपए की रंगदारी भी मांगी थी। यहां से रोमिल अपने साथी के साथ मोहाली पहुंचा जहां म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धारीवाल के घर के बाहर भी फायरिंग की।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें