Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंदौर में बहू बनी ‘मौत’: तीन शादियां, एक हत्या और चौथे शिकार की तैयारी, सास को बाथरूम में उतारा मौत के घाट

इंदौर। विजयनगर इलाके में रहने वाली नेहा चौधरी नाम की महिला पर अपनी सास की निर्मम हत्या करने, तीन युवकों से शादी करने और चौथे को फंसाने की तैयारी में रहने के आरोप हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

तीन शादियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला, चौथा शिकार भी तय

Advertisement Box

पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा चौधरी ने पहले नरसिंहपुर निवासी बृजेश पटेल से शादी की थी, जिससे उसका एक बेटा भी है। तलाक के बाद बेटा पिता के पास चला गया। इसके बाद वह मुंबई पहुंची और रोहित नामक युवक के साथ लिव-इन में रहने लगी। बाद में उसने रोहित पर बलात्कार का केस दर्ज कर दिया।
तीसरी शादी इंदौर निवासी संदीप चौधरी से की और विजयनगर में रहने लगी। शादी के कुछ समय बाद ही परिवार में विवाद बढ़ने लगे। ससुराल पक्ष के अनुसार नेहा एक युवक आदर्श से लगातार फोन पर संपर्क में रहती थी और इसी को लेकर घर में झगड़े होते थे।

नसबंदी करवा कर बनाई धोखाधड़ी की रणनीति

जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि नेहा ने अपने पहले बेटे के जन्म के बाद नसबंदी करवा ली थी, ताकि आगे वह किसी पुरुष के साथ बच्चा न होने का बहाना बना सके और भावनात्मक शोषण कर सके। परिवार बढ़ाने को लेकर विवाद उसके हर रिश्ते में एक अहम कारण रहा।

सास ने जताई आपत्ति, बनी हत्या की वजह

संदीप की मां को नेहा की आदर्श से बातचीत पर आपत्ति थी। साथ ही वह बहू को बच्चा न होने पर ताना भी देती थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से नेहा ने रविवार रात सास को बाथरूम में बुलाया और फारसी से वार कर हत्या कर दी।
घटना के समय संदीप घर पर नहीं था। लौटने पर जब उसने मां को बाथरूम में मृत पाया, तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने हिरासत में लिया, कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे

नेहा को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है। उसका मोबाइल जब्त कर कॉल रिकॉर्ड्स, पुराने रिश्तों और अपराध की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें