Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाय रे बेवफाई! पत्नी ने दिया धोखा…पति ने वीडियो बना उठाया खौफनाक कदम

रोहतक : रोहतक जिले के डोभ गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसमें उसने पत्नी व उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। उसने वीडियो में बताया कि वह दोनों उसे लगातार परेशान कर रहे थे। साथ ही उस पर पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा पुश्तैनी जमीन बेचने और मुंबई में जमीन खरीदने का दबाव बना रहे थे।  वीडियो देखने के बाद उसकी छोटी बहन कुसुम ने बड़ी बहन सविता को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने मगन की तलाश शुरू की। बाद में झाड़ियों के पास मगन का शव बरामद किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की 2019 में दिव्या से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। पहले घर वाले नहीं माने लेकिन बेटा होने के बाद मान गए। मृतक मगन को शादी के डेढ़ साल बाद पता चली कि उसकी पत्नी दिव्या की पहले भी शादी हो चुकी है।

Advertisement Box

वीडियो में मगन ने यह भी बताया कि उसे पत्नी के प्रेमी को प्रमोशन के लिए साढ़े 3 लाख भी दे चुका है।  मगन ने बताया कि दिव्या व उसका प्रेमी दीपक मिलकर उसे पिता की हत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वह इन दोनों के लिए अपने पिता की हत्या नहीं कर सकता, इसलिए खुद ही आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी दिव्या व उसका प्रेमी दीपक जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें