श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 48 वर्षीय व्यापारी सहीराम पुत्र शेराराम जाट, प्रोपराइटर बालाजी इंडस्ट्रीज, ने हरियाणा के धर्मवीर उर्फ भालसिंह पुत्र राजरूप उर्फ राजू सोनी तथा रोहदया, तोसाम हरियाणा निवासी अमित पुत्र रजत सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।




















