जयपुर. सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. आज फिर दोनों कीमती धातुओं के भावों में बढ़ोतरी हुई है. बढ़ोतरी होने के कारण सोना और चांदी में निवेश करने वाले लोगों को राहत मिल रही है. पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के भाव एक लाख रुपए के पार बने हुए हैं. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि पिछले दो सीजन के मुकाबले कि इस बार स्थानीय स्तर पर सोना और चांदी के गहनों की डिमांड अधिक.
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोने और चांदी दोनों के भावों में बदलव आया है, अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान लें, आज 22 जून को सोना और चांदी के भाव इस तरह है.
सोना और चांदी के भाव बढ़े
जयपुर सर्राफा मार्केट में सोने और चांदी दोनों के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में आज 400 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे पहले कल भी इसके भाव में 400 रुपए की गिरावट आई थी. ऐसे में अब इसके भाव 101,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज 400 रुपए का उछाल आया है, ऐसे में इसके भाव 95,300 रुपए प्रति दस ग्राम है. इधर, चांदी की बात करें तो पिछले कई दिनों से इसके भावों में बढ़ोतरी जारी है, आज इसके भावों में 1000 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसे में अब इसके भाव 109,500 रुपए प्रति किलो हो गए है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर पर है.
जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव का दौर
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि फिलहाल सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहता है. उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को देवशयन एकादशी से मंगलिक कार्यों पर रोक लगाने वाली है. इसके कारण चार माह तक मांगलिक कार्य पर प्रतिबंध रहता है. देवउठनी एकादशी (1 नवंबर) के बाद ही मांगलिक कार्य वापस शुरू होते हैं. ऐसे में दोनों कीमती धातुओं के भावों में भारी गिरावट दर्ज होने की संभावना है. इससे पहले इनके भावों में गिरावट के आसार कम हैं.




















