Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हो गई बड़ी खुफिया चूक? जिस फोर्डो पर अमेरिका ने गिराया बम, वहां से पहले ही ईरान ने हटा लिया था यूरेनियम

इजराइल और ईरान के बीच मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका की ओर से ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला कर उसे नष्ट करने का दावा भी किया गया है. ईरान इस हमले को युद्ध की अकारण कार्रवाई के रूप में भी देखता है, साथ ही उसने अमेरिका से कहा है कि वह चुप नहीं बैठेगा, बदला लेकर रहेगा. इस बीच ईरान यह भी दावा किया कि जिन 3 परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने हमला किया है वहां पर कोई न्यूक्लियर लीकेज नहीं हुआ है और यूरेनियम को पहले ही हटा दिया गया था.

ईरान के जिन 3 परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने बम गिराए उसमें फोर्डो बेहद अहम माना जाता है. फोर्डो के बारे में कहा जा रहा है कि यहां पर अहम भूमिगत यूरेनियम संवर्धन सुविधा भी शामिल है. लेकिन फोर्डो न्यूक्लियर फैसेलिटी कॉम काउंटी में पड़ता है, के एक सांसद ने बताया कि रविवार रात के अमेरिकी हमले के बाद परमाणु ठिकाने से कोई खतरनाक सामग्री उत्सर्जन नहीं हुआ है क्योंकि इस केंद्र को पहले ही खाली कर दिया गया था.

Advertisement Box

क्या चूक गई अमेरिकी एजेंसियां

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका की खुफिया एजेंसियों की ओर से यह बड़ी चूक है. ईरान के परमाणु ठिकानों के बारे में अमेरिका की खुफिया एजेंसियां क्या इस बात का सटीक आकलन करने में नाकाम रही है, क्योंकि अमेरिका ने जिस फोर्डो पर बम गिराया, वहां से ईरान ने पहले ही यूरेनियम हटा लिया था.

स्थानीय ईरानी मीडिया से बात करते हुए, ईरानी संसद में कॉम के प्रतिनिधि मोहम्मद मनन रईसी ने आश्वासन दिया कि फोर्डो न्यूक्लियर फैसेलिटी सेंटर को अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे के उलट कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है. उनका कहना है कि सिर्फ जमीनी पर मौजूद हिस्से को ही नुकसान पहुंचा है जिसे सही किया जा सकता है.

कोई रेडियोधर्मी उत्सर्जन नहींः सांसद

सांसद रईसी ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि अमेरिकी हमले के बाद किसी तरह का कोई रेडियोधर्मी उत्सर्जन नहीं हुआ है क्योंकि हमले से बहुत पहले ही रिस्की मैटेरियल वहां से निकाल दिए गए थे. उन्होंने यह भी कहा कि अब यह ईरान पर निर्भर करता है कि वह ईरानी परमाणु ठिकानों पर हमला करने की अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) की मूर्खतापूर्ण कार्रवाई का जवाब कैसे देता है.

इससे पहले रविवार की सुबह, राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर बमबारी की गई थी और इसे तबाह कर दिया गया. कॉम के एक अधिकारी ने भी हमले की पुष्टि की, साथ ही यह भी कहा कि फोर्डो साइट का केवल एक हिस्सा ही प्रभावित हुआ है.

हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अमेरिकियों को पहले से कहीं अधिक नुकसान और झटके के लिए तैयार रहना चाहिए.” उनके इस बयान से मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव के और बढ़ने के आसार बन गए हैं.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें