Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीडूंगरगढ़ में विवाहिता घर से लापता, पिता और ससुर ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास से एक विवाहिता घर से लापता हो गई। विवाहिता आधी रात बाद घर से लापता हो गई और उसके परेशान परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। 22 वर्षीय विवाहिता के बीकानेर निवासी पिता व आड़सर बास निवासी ससुर ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। ससुर ने बताया कि 13 जून 2025 को उसका बेटा कमाने के लिए मुंबई गया और 16 जून को उसकी बहू ने थैलों में सामान भरकर अपने माता पिता से मिलने बीकानेर जाने की बात कही। विवाहिता 18 जून की सुबह लौट आई। उसी रात वह अपनी ननद से बातें कर रही थी और उसके बाद सभी घरवाले सो गए। 19 जून की सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने उसके कमरे में संभाला तो चार वर्षीय बालक कमरे में सो रहा था व विवाहिता घर से गायब मिली। परिजनों ने उसके फोन पर संपर्क किया परंतु वह ऑफ आता रहा, उन्होंने तलाश का प्रयास भी किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें