Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जयपुर में सोना ₹400 और चांदी ₹2,200 सस्ती, जानें आज के लेटेस्ट रेट

जयपुर. सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. पिछले कुछ दिनों से इनके भावों में लगातार बढ़ोतरी के बाद आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में एक साथ गिरावट दर्ज की गई है. गिरावट के बाद भी दोनों के भाव एक लाख रुपए से ऊपर बने हुए हैं. चांदी के भाव तो पिछले एक पखवाड़े से अपने उच्चतम स्तर पर बने हुए हैं. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि पिछले दो सीजन के मुकाबले कि इस बार स्थानीय स्तर पर सोना और चांदी के गहनों की डिमांड अधिक.
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोने और चांदी दोनों के भावों में बदलव आया है, अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान लें, 

सोना और चांदी के भाव गिरे
जयपुर सर्राफा मार्केट में सोने और चांदी दोनों के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में आज 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले कल भी इसके भाव में 200 रुपए का उछाल आया था. ऐसे में अब इसके भाव 101,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज 400 रुपए की कमी आई है, ऐसे में इसके भाव 94,900 रुपए प्रति दस ग्राम है. इधर, चांदी की बात करें तो पिछले कई दिनों से इसके भावों में बढ़ोतरी के बाद इसके भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है. आज इसमें 2200 रुपए का भारी गिरावट आई है. ऐसे में अब इसके भाव 1,8,500 रुपए प्रति किलो हो गए है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि चांदी के भाव अपने उच्चतम स्तर पर है.

 

Advertisement Box

ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे है. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मांगलिक कार्यों पर रोक के चलते इनके भावों में गिरावट आने की संभावना है.
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें