Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सांप-सांप… और दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में मच गया हड़कंप, अब DMRC ने बता दिया सच

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमें दावा किया गया कि लेडीज कोच में एक सांप घुस आया। वीडियो में महिलाएं चीखती-चिल्लाती दिख रही हैं, कुछ डर के मारे सीटों पर खड़ी हो गईं। इस हड़कंप ने हर किसी को हैरान कर दिया और सवाल उठने लगे कि आखिर मेट्रो में सांप कहां से आया? वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी का भी बयान सामने आया है।

DMRC ने खोली पोल, सांप नहीं… छिपकली थी!

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लिया और सच सामने लाया। DMRC के मुताबिक, गुरुवार शाम को यात्रियों की शिकायत मिलते ही ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर खाली करवाया गया और उसे डिपो भेजा गया। वहां ट्रेन की बारीकी से जांच की गई, लेकिन कोई सांप नहीं मिला। हां, जांच के दौरान एक छोटी सी छिपकली जरूर नजर आई, जिसने शायद सारा हंगामा खड़ा किया।

Advertisement Box

वायरल वीडियो में सांप तो कहीं दिखाई नहीं देता, लेकिन डर और अफरा-तफरी साफ नजर आ रही है। शायद छोटी सी छिपकली ने ही यात्रियों को सांप समझकर डरा दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, कोई इसे मजाक बता रहा है तो कोई मेट्रो की साफ-सफाई पर सवाल उठा रहा है।

यात्री सुरक्षा पहली प्राथमिकता

DMRC ने साफ किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनके लिए सबसे ऊपर है। जैसे ही यह मामला सामने आया, उनकी टीम ने फौरन कार्रवाई की। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी असामान्य स्थिति की जानकारी तुरंत मेट्रो स्टाफ को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें