जयपुर. राजधानी जयपुर के खाने का स्वाद तो सबको पसंद है, लेकिन यहां खाने के पहले और बाद के स्पेशल स्वाद को भी लोग खूब पसंद करते हैं. खासकर, खाने के बाद पान का स्वाद लेना यहां के लोगों की खासियत है. जयपुर की हर गली-मोहल्ले में पान की दुकानें मिल जाएंगी, जहां पान पर कत्था और चूना हर समय लगा रहता है. जयपुर के कुछ फेमस पान वाले हैं, जिनके पान का स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इनमें से एक है त्रिपोलिया बाजार में स्थित मुरली पान भंडार. मुरली पान भंडार की शुरुआत 1972 में एक टेबल से हुई थी, जो आज एक भव्य दुकान बन गई है. लेकिन आज भी यहां सड़क किनारे एक टेबल पर ही लाजवाब पान तैयार होते हैं, जिसका स्वाद लोग चलते-फिरते ले लेते हैं.
वैसे तो बनारसी और कोलकाता का पान सबसे ज्यादा फेमस हैं, लेकिन जयपुर के मुरली पान भंडार पर देश के अलग-अलग इलाकों के कुल 22 प्रकार के पान तैयार होते हैं. इनका स्वाद आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक ले चुके हैं. जयपुर में आने वाले सेलिब्रिटीज जो पान खाने का शौक रखते हैं, वे मुरली के पान का स्वाद जरूर लेते हैं. पान में डाले जाने वाले आइटम इतने खास होते हैं कि जिसने भी एक बार खाया, उसे पान की लत लग जाती है और वह बार-बार यहां पान का स्वाद लेने जरूर आता है.
संजय दत्त से लेकर गोविंदा तक इनके पान के हैं दीवाने




















