Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कूरियर आया है… एक नंबर डायल कीजिए! राजस्थान में नई साइबर ठगी का जाल, 2 महीने में 1500 केस

“आपके नाम एक जरूरी पार्सल आया है… लेकिन डिलीवरी से पहले आपको एक नंबर डायल करना होगा!” अगर आपके पास ऐसा कॉल आता है, तो सतर्क हो जाइए। हो सकता है कि अगला शिकार आप ही हों। राजस्थान में साइबर ठगों ने अब कूरियर कंपनियों के नाम पर ठगी का नया खेल शुरू कर दिया है। दो महीने में इस नए फॉर्मेट की 1500 से ज्यादा साइबर ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।

राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर जनता को सतर्क किया है। एसपी शांतनु कुमार के मुताबिक, यह ठगी बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में की जा रही है — जहां सामने वाला इतनी सफाई से बात करता है कि कोई भी झांसे में आ जाए।

Advertisement Box

ठग खुद को फेमस कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं। वह कहते हैं कि आपके नाम एक पार्सल आया है, लेकिन डिलीवरी से पहले एक विशेष नंबर डायल करना होगा — जैसे ##21# या फिर **21*xxxxxxxxxx#। जैसे ही कोई व्यक्ति यह कोड डायल करता है, उसके मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग अपने आप एक्टिव हो जाती है। इसके बाद उसकी हर इनकमिंग कॉल सीधे ठगों के पास चली जाती है।

अब ठग खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस या किसी सरकारी अफसर के रूप में पेश करते हैं और यूजर के दोस्तों या रिश्तेदारों को कॉल करके ओटीपी या अन्य जानकारी ले लेते हैं। कई मामलों में वे फर्जी यूपीआई लिंक भेजते हैं, जिनके ज़रिए खाते से मोटी रकम गायब हो जाती है।

क्यों खतरनाक है यह तरीका?

इस नई साइबर ठगी में सबसे खतरनाक बात है—”कॉल फॉरवर्डिंग”। यानी आपकी कॉल अब आपके पास नहीं, सीधे अपराधी के पास जाएगी। अगर बैंक से कोई अलर्ट आता है, या कोई फ्रॉड अलर्ट कॉल, तो वो आप तक नहीं पहुंचेगा। और यही साइबर ठगों का सबसे बड़ा हथियार बन रहा है।

पुलिस की चेतावनी

ठगी की आशंका हो तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

आपके एक क्लिक से हो सकता है सब कुछ खत्म

साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की कॉल्स का मकसद सिर्फ एक ही होता है—आपकी डिजिटल पहचान और बैंकिंग एक्सेस को हाईजैक करना।

इसलिए अगली बार जब कोई कहे, “आपके नाम एक कूरियर आया है…” तो सावधान हो जाइए। हो सकता है, डोरबेल नहीं बजने वाली हो—बल्कि आपकी जेब खाली होने वाली हो!

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें