पाली. राजस्थान की राजनीति में इन दिनों शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का एक वीडियो वायरल होने के बाद सियासी बवाल मच गया है. इस वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “मैं गौशालाओं के खिलाफ हूं.” यह वीडियो 17 जून को पाली जिले के एक कार्यक्रम के बाद का है. इस कार्यक्रम में मदन दिलावर मंत्री अविनाश गहलोत और ओटाराम देवासी के साथ आपसी बातचीत कर रहे हैं.
विपक्ष का हमला, बीजेपी पर निशाना
इस वीडियो को राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “गौ माता का अपमान-कब तक सहेगा राजस्थान?” जूली ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा वाले गौ माता के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन हकीकत में वे गौशालाओं के खिलाफ हैं.”

टीकाराम जूली ने ट्वीट में आगे लिखा, “गौमाता के नाम पर वोट, असलियत में गौशालाओं के विरोध में भाजपा, यही है भाजपाइयों का असली चेहरा. गौसेवा की आड़ में राजनीति करने वाली बीजेपी की असलियत अब खुद उनके राजस्थान सरकार के तीन मंत्री ( श्री मदन दिलावर, श्री अविनाश गहलोत और श्री ओटाराम देवासी) ही उजागर कर रहे हैं. भाजपा के मंत्री खुलेआम कह रहे है की भाजपा मैं (मंत्री) गौशाला के खिलाफ हूं. जब भाजपा के मंत्री ही गौशालाओं के विरोध में बयानबाज़ी करें, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि “गौसेवा” भाजपा के लिए महज एक चुनावी हथियार है, न कि आस्था या संवेदनशीलता का विषय. यह भाजपा का दोहरा चरित्र है, जो गौमाता की सेवा के नाम पर किए जा रहे राजनीतिक ढोंग को उजागर कर रहा है. यह जनता सब देख रही है भाजपाइयों ….”