Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बॉयफ्रेंड के साथ गलत अवस्था में थी दो बच्चों की मां… देखते ही भड़का पति, दांतों से काट डाली पत्नी की नाक

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी. पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया था. घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पत्नी ने पति के परिवार वालों और पति पर उसे जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

ये मामला हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर से सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ उसके घर पर पकड़ लिया था. इस बात से आग बबूला हुए पति ने पत्नी की अपने दांतों से नाक काट दी. दरअसल दो बच्चों की मां अपने प्रेमी सुशील से उसके घर मिलने गई थी. जैसे ही इस बात की खबर उसके पति को लगी वह भी प्रेमी के घर जा धमका और दोनों को गलत अवस्था में रंगे हाथों पकड़ लिया.

Advertisement Box

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

इसके बाद पति ने अपने दांतों से ही महिला की नाक काट दी. इससे वह लहूलुहान हो गई. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया. वहीं महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया

हरदोई के हरियावां सीओ अजीत सिंह चौहान ने देवरिया प्रसिद्ध नगर में घटी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह घायल हो गई है. हालत को गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है. घायल महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है और मामले की जांच की जा रही है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें