Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ईरान को मुश्किल में छोड़ भागा पाकिस्तान, तेहरान में खाली कर दी अपनी ‘दुकान’

अजरबैजान और तुर्किए के बाद अब ईरान में पाकिस्तान भी पीछे हटने लगा है. पाकिस्तान ने तेहरान से आनन-फानन में अपने उन राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है, जो बड़े फैसले में शामिल नहीं हो सकते हैं. पाकिस्तान ईरान का पड़ोसी मुल्क है और दोनों देशों की सीमा 909 किलोमीटर की है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक पाकिस्तान की सरकार ने तेहरान में हो रहे हमले को देखते हुए अपने राजनयिकों को तुरंत पाकिस्तान आने के लिए कहा है. पाकिस्तान सरकार का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

Advertisement Box

खुलकर समर्थन कर रहा था पाकिस्तान

ईरान पर इजराइली हमले के बाद पाकिस्तान ईरान का खुलकर समर्थन कर रहा था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में ईरानी दूतावास से मिलकर ईरान को समर्थन देने की बात कही थी.

पाकिस्तान उन 21 मुस्लिम देशों में भी शामिल था, जिसने इजराइल के खिलाफ एक बयान जारी किया था. इस बयान में इजराइल के हमले की निंदा की गई थी और इसे तुरंक रोकने की मांग की गई थी.

सवाल- फिर पाकिस्तान ने ये फैसला क्यों किया?

मई 2025 में भारत और पाकिस्तान में जब तनाव काफी ज्यादा बढ़ गए थे, तब ईरान ने पाकिस्तान को बचाने के लिए भारत से बात की थी. ईरान ने उस वक्त अपना दूतावास खाली नहीं किया था, लेकिन अब ईरान में जिस तरीके से पाकिस्तान ने अपना दूतावास खाली करने का फैसला किया है, वो सवालों के घेरे में है.

ईरान में पाकिस्तान के दूतावास को खाली करने की 2 मुख्य वजहें बताई जा रही है-

1. जंग में अमेरिका ने सीधे तौर पर ईरान के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. अब तक अमेरिका पर्दे के पीछे खेल खेल रहा था, जिसमें पाकिस्तान स्टैंड आसानी से ले पा रहा था. अमेरिका के एंट्री होते ही पाकिस्तान की दुविधा बढ़ गई है. अमेरिका से पाकिस्तान बागी रूख नहीं अख्तियार कर पाएगा.

2. तेहरान में लगातार इजराइल का हमला जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान के लोगों को शहर छोड़ने के लिए कहा है. ऐसे में पाकिस्तान की सरकार रिस्क नहीं लेना चाहती है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें