Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोनम या राजा रघुवंशी, कौन रखने वाला था बच्चे का नाम? वायरल हो रहा शादी का वीडियो

इंदौर के सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर राजा और सोनम रघुवंशी की शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनकी रिसेप्शन नाइट का है। इस वीडियो में दोनों हंसी-मजाक के मूड में एक गेम खेलते दिख रहे हैं। इस दौरान एंकर उनसे पूछता है कि उनके होने वाले बच्चे का नाम कौन रखेगा? जानिए सोनम और राजा इसका क्या जवाब देते हैं।

रिसेप्शन की रात की वीडियो वायरल

11 मई 2025 को इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई थी। शादी से एक रात पहले संगीत और रिसेप्शन का आयोजन हुआ। वायरल वीडियो इसी रिसेप्शन का है, जहां एक एंकर राजा और सोनम के साथ मजेदार गेम खेल रहा है। दोनों को विपरीत कुर्सियों पर बिठाया गया और उनके जूतों को लेकर सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ। माहौल हल्का-फुल्का था, मेहमान हंस रहे थे और राजा-सोनम भी मुस्कुराते नजर आए।

Advertisement Box

‘बच्चे का नाम कौन रखेगा?’

गेम के दौरान एंकर ने कई मजेदार सवाल पूछे, जैसे- ‘शॉपिंग में किसे ज्यादा वक्त लगता है?’ दोनों ने एक साथ अपने जूते उठाए, मानो कह रहे हों कि दोनों ही देर करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी उस सवाल ने, जब एंकर ने पूछा, ‘शादी के बाद बच्चों का नाम कौन तय करेगा?’ इस पर राजा ने तुरंत अपना जूता उठाकर हंसते हुए कहा, “मैं!” सोनम ने भी जूता उठाया, लेकिन उनकी मुस्कान में एक ठहराव था। यह पल अब सोशल मीडिया पर लोगों के लिए चर्चा का केंद्र बन गया है।

खुशी की आड़ में छिपी थी साजिश?

वीडियो में राजा की बेफिक्री और सोनम की मुस्कान को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह जोड़ा जल्द ही एक भयानक हत्याकांड का हिस्सा बन जाएगा। मेघालय पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। शादी के महज 10 दिन बाद, 23 मई 2025 को मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी गई। सोनम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

क्या थी सोनम की मंशा?

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। कई लोग कह रहे हैं कि सोनम के चेहरे पर खुशी नहीं, बल्कि एक बोझ नजर आता है। एक यूजर ने लिखा, “अगर सोनम शादी से खुश नहीं थी, तो ‘ना’ क्यों नहीं कहा? हत्या की साजिश रचने की हिम्मत थी, लेकिन सच बोलने की नहीं?”

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें