नई दिल्ली: बीकानेर से दक्षिण भारत की ओर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर काम की है. स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते स्टेशन पर ब्लाक लिया जाएगा. इस वजह से ट्रेन 26 जून से तय स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. भारतीय रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी न हो. यात्रियों से रेलवे ने अपील की है कि सफर शुरू करने से पहले शेड्यूल जरूर देख लें.
चेन्नई एग्मोर स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते रेल सेवाओं में बदलाव दक्षिण रेलवे के चेन्नई एग्मोर स्टेशन के यार्ड में प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3 और 4 पर रेल ऑपरशंस को सुधारने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए तकनीकी कार्य किया जाएगा. इसके लिए स्टेशन पर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे उत्तर पश्चिम रेलवे की दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. ये ट्रेनें चेन्नई एग्मोर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, बल्कि चेन्नई बीच स्टेशन से होकर चलेंगी.
मदुरै-बीकानेर रेल सेवा (ट्रेन नंबर 22631)_ यह ट्रेन 26 जून, 3, 10, 17, 24, 31 जुलाई और 7, 14 अगस्त 2025 को मदुरै से चलेगी. चेन्नई बीच स्टेशन पर यह ट्रेन रात 8:00 बजे पहुंचेगी और 8:15 बजे रवाना होगी. चेन्नई एग्मोर पर यह ट्रेन नहीं रुकेगी.
ट्रेन में एस्क्ट्रा कोच लगे
गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बा यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त थर्ड एसी डिब्बा जोड़ा है. यह सुविधा यात्रियों को आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए शुरू की गई है.
ट्रेन नंबर 05636/35 (गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी): गुवाहाटी से 18 जून 2025 और श्रीगंगानगर से 22 जून 2025 से इस ट्रेन में एक अतिरिक्त थर्ड एसी डिब्बा जोड़ा जाएगा. यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और भीड़ को कम करने के लिए किया गया है. रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे समय पर टिकट बुक करें और नए मार्ग और डिब्बों की जानकारी का ध्यान रखें, जिससे उनकी यात्रा सरल और सुखद हो सके.




















